X Close
X

सेक्टर 27 के ई एवं एफ ब्लॉक में नोएडा प्राधिकरण के पीई विजय रावल ने किया दौरा


IMG_20190717_132139
Noida: नोएडा।PNI News। सेक्टर 27 के ई एवं एफ ब्लॉक में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 2 के सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट इंजीनियर) विजय रावल ने दौर किया। इस अवसर पर सेक्टर 27 आवासीय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अभी कुछ दिनों पहले नोएडा प्राधिकरण द्वारा नालियों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। सभी उपस्थित समिति पदाधिकारियों ने जल निकासी के साथ साथ सीवर ओवरफ्लो की समस्या के निवारण पर जोर दिया। विजय रावल ने सभी का संज्ञान लेते हुए जल्द ही निवारण के आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय रावल ने पौधरोपण भी किया। समिति के अध्यक्ष के एल अवाना, महासचिव लोकेश कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पन्ना लाल शर्मा, उपाध्यक्ष बी बी वलेचा, एम डी शर्मा, मुद्रिका प्रसाद, जे एस वर्मा, एस के शर्मा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।