X Close
X

कल्पना कला केंद्र द्वारा सर्व धर्म सूफी प्रस्तुति “हे प्रभो” का हुआ आयोजन


Noida:

नोएडा:PNI News : नोएडा की नृत्य एवं कला को समर्पित संस्था कल्पना कला केंद्र ने सेक्टर 62 स्थित अयप्पा मंदिर के सबरी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों द्वारा भरतनाट्यम शैली पर आधारित सर्व धर्म सूफी प्रस्तुति, “हे प्रभो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं कुछ महिलाओं ने कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
कल्पना कला केंद्र की अध्यक्ष व संचालिका डॉ कल्पना भूषण ने बताया की हमारी संस्था केवल नृत्य को समर्पित संस्था है। हम सभी वर्गों के लोगों को नृत्य विधाएं सिखाते हैं, हमारे सिखाएं छात्र आज नृत्य में अपना कैरियर बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं हम गरीब छात्रों को निशुल्क डांस सिखाते हैं। हम समय-समय पर नृत्य प्रतियोगिता करा कर बच्चों की प्रतिभाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का कार्य करते है।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य घिल्डियाल, गजानन माली, नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव, नोफा सदस्य राजीव सिंह, पवन राज सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।